नवगछिया : बाइक चोर गिरोह के एक सदस्य बाइक के साथ गिरफ्तार -Naugachia News

गोपालपुर

नवगछिया : बाइक चोर गिरोह के एक सदस्य को डीएसपी दिलनवाज अहमद ने चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान नवगछिया के तेतरी निवासी शेखर पासवान के रूप में हुई। उसके दादा डोमी पासवान तेतरी थाना में चौकीदार है। एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर बताया कि इस गिरोह में तेतरी पंचायत के मुखिया का भतीजा विकास दास भी शामिल है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विकास नई बाइक चोरी कर मुझे कल गांव में बेचने की बात कही थी उन्होंने बताया कि शेखर एवं विकास मिलकर कटिहार से दो दर्जन गाड़ियों को अब तक चोरी कर चुके हैं। चोरी की बाइक को कहलगांव, पीरपैंती, साहिबगंज और भागलपुर में खपाते थे। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। गिरफ्तार शेखर पासवान के पास से टीवीएस फेजर संख्या बीआर 39 एक्स 239 बरामद की गई है।

गिरफ्तार बाइक चोर ने बताया कि तीन लोगों के साथ गुरुवार की रात बाइक कटिहार शहर से चोरी की थी जिसे कहलगांव में बेचने के लिए लाया था। शेखर नहीं बताया कि दो साथी भागने में सफल हो गए। एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने बताया कि तेतरी थाना क्षेत्र के चौकीदार एवं बाइक चोर के दादा डोमी पासवान से भी पूछताछ की जाएगी।