नवगछिया : झंडापुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क हादसा हुआ। एनएच 31 पर मरवा पेट्रोल पंप के पास बाइक और जुगाड़ वाहन की टक्कर में एक युवक घायल हो गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
घायल युवक की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार वार्ड नंबर 7 निवासी धर्मवीर कुमार (20) के रूप में हुई। वह अपनी मौसी को लेने झंडापुर नवटोलिया जा रहा था। हादसा ओवरटेक करने के दौरान हुआ।
घायल धर्मवीर को पहले बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। उसके सिर, पेट, कमर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

धर्मवीर की मां रिंकू देवी ने बताया कि उनके घर में सत्यनारायण भगवान की पूजा का आयोजन था। झंडापुर थानाध्यक्ष पुनि विश्वबंधु कुमार ने कहा कि मामले में अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एनएच 31 पर यातायात पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस की तैनाती के बावजूद वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करते हैं। इस मार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई लोग जान गंवा चुके हैं या अपंग हो गए हैं।
