नवगछिया । नवगछिया नगर परिषद के पार्षदों और स्थायी सशक्त कमेटी के सदस्यों की एक टीम ने सभापति प्रतिनिधि प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव के नेतृत्व में शनिवार को बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री नितिन नवीन से मुलाकात की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सदस्यों ने मंत्री को नवगछिया बाजार को विजयघाट पुल से जोड़ते हुए श्रीपुर नवादा, टेलीफोन एक्सचेंज होते थाना चौक तक बाइपास सड़क निर्माण, खरनई नदी के जीर्णोद्धार सहित खरनई नदी पर एक नये पुल के निर्माण की मांगों को लेकर उन्हें मांग पत्र सौंपा,
जिस पर नगर विकास मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया। इस मौके पर सशक्त कमेटी सदस्य नागेश्वर सिंह, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश राणा उपस्थित थे।

