नवगछिया । गोपालपुर थाना क्षेत्र के कमलाकुंड गंगा प्रसाद बहियार में कुछ अपराधियों के साथ शराब पार्टी की सूचना पर गोपालपुर थाना की गश्ती पार्टी को आता देखकर बदमाश फायरिंग कर दहशत फैलाते हुए भाग गये।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना की सूचना पर गोपालपुर पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बदमाश भाग गए, लेकिन कुछ सामान पुलिस ने बरामद किया गया है। इस घटना को लेकर गोपालपुर या नवगछिया पुलिस पदाधिकारी किसी भी तरह की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
