नवगछिया : स्कॉर्पियो के धक्के से बाइक सवार घायल.. घायलों को मायागंज रेफर

सूचना/खबरे

नारायणपुर : एनएच-31 नवोदय चौक के पास सोमवार दोपहर स्कार्पियो के धक्के से, बाइक सवार जख्मी हो गया। स्थानीय ग्रामीण अनिमेष कुमार की सूचना पर सअनि मुकेश कुमार यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और घायल को इलाज के लिए पीएचसी नारायणपुर पहुंचाया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 बाइक सवार की पहचान रायपुर निवासी रोबिन रविदास एवं गंगापुर निवासी अनूप कुमार के रूप में हुई। पीएचसी के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को मायागंज रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक भागने में सफल रहा।