थाना क्षेत्र में बस स्टैंड के समीप एनएन-31 पर बुधवार की सुबह दस बजे ट्रक और पिकअप वैन की भिड़ंत हो गई। हालांकि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। वैन चालक को आंशिक चोट आई है। इस घटना के बाद एनएच-31 पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभवित रहा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना की सूचना पर नवगछिया पुलिस मौके पर पहुचीं। जहां पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से किनारे कर आवागमन बहाल कराया। इस दौरान करीब एक घंटे तक एनएच 31 पर आवागमन प्रभवित रहा।

घटनास्थल पर पहुंचे नवगछिया थाना के सअनि रवि कुमार ने बताया कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पिकअप वैन चालक को आंशिक चोट आई है। दुर्घटना ग्रस्त वाहन को सड़क से हटा दिया गया। एनएच-31 पर आवागमन सामान्य है।
