नवगछिया : बभनगामा से दस लीटर देसी शराब के साथ एक महिला तस्कर गिरफ्तार

बिहपुर

बिहपुर। शुक्रवार को बिहपुर थाना प्रभारी राजकुमार सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के बभनगामा के वार्ड संख्या 6 में घर से 10 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बभनगामा के 6 नम्बर वार्ड में शराब तस्करी के लिए देसी शराब बनाने का कारोबार किया जा रहा है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 लीटर देसी शराब के साथ दो गैस सिलेंडर और आठ बर्तन बरामद किया। वही एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया। जिसे शनिवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय प्रस्तुत किया जाएगा।