बिहपुर : मंगलवार को प्रखंड के बभनगामा में रामजानकी ठाकुरबाड़ी परिसार में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें ठाकुरबाड़ी परिसर स्थित शिवमंदिर के जीर्णोद्धार कराने पर सर्वसम्मति बनी। मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य में तेजी लाया जाएगा। मंच निर्माण व लाईटिंग के साथ मंदिर प्रांगण के सौंदर्यीकरण भी होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस दौरान ग्रामीणों ने अपने सुझाव दिए। अब कमेटी की अगली बैठक बैठक को 20 सितंबर को होगी। इस बैठक में सुनील उर्फ पुल्ठी चौधरी, निरंजन चौधरी, बालकृष्ण चौधरी, खगेंद्र चौधरी, शंभु चौधरी, बब्बू चौधरी, प्रकाश चौधरी, रविशंकर उर्प बंटी चौधरी, बिनोदानंद चौधरी व अरविंद कुंवर आदि समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। इस बैठक की. अध्यक्षता उक्त कार्य को लेकर बनी कमेटी के अध्यक्ष अरविंद चौधरी व संचालन कमेटी के सचिव डीएन सिंह ने किया।
