नवगछिया : थाना क्षेत्र के गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ करने से नाराज उसके पति ने आरोपी युवक की नाबालिग बहन की मांग में सिंदूर भर दिया। इस दौरान उसने नाबालिग से रेप की कोशिश की। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने खरीक थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नाबालिग के पक्ष से उसकी मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिसमें कहा है कि पड़ोसी राजा मल्लिक ने अपने भाई, पिता समेत अन्य परिजनों के साथ अचानक घर में जबरन घुस आए और बेटी को उठा कर अपने घर ले गए,जहां बेटी की मांग में सिंदूर भर दिया और रेप करने की कोशिश की। जब पीड़ित परिवार ने घटना का विरोध किया तो आरोपी एकजुट होकर मारपीट करने लगे।
शोर-शराबा होने पर लोगों की भीड़ जुटी तो आरोपियों ने उनकी बेटी को छोड़ दिया। दूसरी ओर आरोपी की मां ने भी नाबालिग के भाई संतोष कुमार पर पुत्रवधु के साथ छेड़छाड़ कर रेप करने का प्रयास समेत अन्य कई गंभीर आरोप लगाकर थाने में शिकायत की है। थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

