नवगछिया : बभनगामा और जहांगीरपुर वैसी आज होगा सील.. कंटोनमेंट जोन घोषित -Naugachia News

NEWS

नवगछिया अनुमंडल के दो प्रखंडों में रविवार को कोरोना पॉजिटिव रोगी मिलने के बाद लोग परेशान हैं। एक रोगी बिहपुर के बभनगामा गांव की साठ साल की महिला है। वह दूसरे जगह से गांव आई थी, जिसे स्थानीय प्रशासन के द्वारा क्वारंटाइन में रखा गया था। वहीं देर शाम दूसरे मरीज की पहचान रंगरा प्रखंड के जहांगीरपुर बैसी के 22 वर्ष लड़के के रूप में की गयी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वह पिछले दिनों पंजाब से आया हुआ था और क्वारटाइन में था।नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि दोनों गांवों के तीन किलोमीटर एरिया को कंटोनमेंट जोन घोषित करते हुए सील किया जाएगा और घर-घर रैपिड रिस्पांस टीम द्वारा स्क्रीनिंग करायी जाएगी। दोनों गांवों के सात किलोमीटर के दायरे को अर्द्धसील किया जाएगा और दोनों गांवों में कोई भी दुकान नहीं खुलेगी।

लोगों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी और दोनों के संपर्क में आए लोगों को जांच के लिए भेजा जाएगा।वृद्ध महिला की नहीं है कोई ट्रेवल हिस्ट्री पीड़ित महिला की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। लोगों का कहना है कि महिला गांव में ही रहती थी। उसका पुत्र विदेश में है। कुछ दिनों पूर्व वह आंगन में गिर गई थी, जिससे उसकी कमर में परेशानी थी। शुक्रवार को उसे सेंपल लेने के लिए ले जाया गया था। बताया जाता है कि महिला दो दिन पूर्व बभनगामा बाजार में भी खरीदारी करने गयी थी।