बिहपुर । झंडापुर पूरब पंचायत के वार्ड नंबर तीन नवटोलिया गांव में मंगलवार की देर रात महिला का शव पंखे से लटका मिला। आननफानन में पति व अन्य परिजन उसे पंखे से उतार बिहपुर निजी क्लीनिक इलाज को लेकर गए। जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गोपालपुर, घोघा निवासी 20 वर्षीय मौसम की शादी दो वर्ष पूर्व झंडापुर पूरब पंचायत के वार्ड नंबर तीन नवटोलिया गांव निवसी चानो यादव से हुई थी। चानो यादव ट्रैक्ट रचलाता है।में हुई थी। मौसम के ससुराल वालों का कहना है कि मंगलवार की देर रात मौसम का पति चानो यादव से झगड़ा हुआ। इसी गुस्से में मौसम देवी पंखे से झूल गई।
उसके बाद बुधवार की सुबह मृतका के मायके वालों को मौसम के बीमार होने की सूचना दी गई। सूचना पर मौसम की मां डेजी देवी, चाचा लालू यादव, मौसा वाल्मीकि यादव, चचेरा दादा रामदेव यादव आदि झंडापुर पहुंचे। यहां उन्हें मौसम का शव मिला। इधर महिला की मौत की सूचना पर झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार, दरोगा पवन सिंह, धर्मवीर कुमार आदि पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया।

मृतक मौसम की मां डेजी देवी ने अपने दामाद पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगा रही थी। उसने बताया कि मंगलवार की रात उनका दामाद किसी महिला से बात कर रहा था। इसी बात पर बेटी से झगड़ा हुआ। मेरी बेटी को बहुत पीटा और हत्या कर दी। आरोप लगाया कि दामाद दहेज की मांग करता था। उधर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये नवगछिया भेज दिया।झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने इस मामले में मृतक महिला के परिजनों की र से आवेदन नहीं प्राप्त हुआ है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
