नवगछिया से चौधरीडीह तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क परियोजना में एक अहम बदलाव करते हुए बंशीटीकर के पास व्हीकल अंडरपास (VUP) के निर्माण का फैसला लिया गया है। इसके लिए डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) में संशोधन कर इसे शामिल किया जाएगा। इस संबंध में कंसल्टेंसी टीम को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय (MoRTH) के रीजनल ऑफिस में बुलाया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बाढ़ सुरक्षा के साथ सड़क मजबूती पर भी जोर
महादेवपुर घाट से फोरलेन पुल तक लगभग 900 मीटर लंबा बांध बनाया जाएगा, जिस पर करीब 9 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
इससे:
-
सड़क को बाढ़ से नुकसान नहीं होगा
-
आसपास के गांवों को भी सुरक्षा मिलेगी
साथ ही सड़क की चौड़ाई 22 मीटर की जाएगी।

जाह्नवी चौक से बनेगी ऊंची अप्रोच रोड, सिक्स लेन तक विस्तार
नवगछिया से शुरू होने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर:
-
जाह्नवी चौक से 53 मीटर लंबी, 18 मीटर ऊंची अप्रोच रोड बनेगी
-
भागलपुर दिशा में भी अप्रोच रोड को ऊंचा किया जाएगा
-
विक्रमशिला सेतु की अप्रोच और नए सेतु की अप्रोच रोड भी फोरलेन होगी इस तरह जीरोमाइल से जाह्नवी चौक तक सड़क सिक्स लेन में तब्दील हो जाएगी।
लागत और चरणबद्ध निर्माण योजना
फोरलेन परियोजना दो चरणों में पूरी होगी:
| खंड | लंबाई | अनुमानित लागत |
|---|---|---|
| जीरोमाइल – जाह्नवी चौक | 9 किमी | ₹295 करोड़ |
| बरारी बाइपास मोड़ – चौधरीडीह | 4.5 किमी | ₹111 करोड़ |
आरओबी, अंडरपास और छोटे पुल भी बनेंगे
परियोजना के तहत:
-
गोपालपुर के पास 60 मीटर लंबा, 10 मीटर चौड़ा रेल ओवर ब्रिज (ROB)
-
सेंट टेरेसा स्कूल और हवाई अड्डा क्षेत्र में व्हीकल अंडरपास
-
जाह्नवी चौक और तेतरी के पास भी VUP
-
बाइपास में दो छोटे पुलों का निर्माण
क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
नवगछिया से भागलपुर तक एनएच-131बी के फोरलेन बनने से:
-
यातायात सुगम होगा
-
फोरलेन का जुड़ाव होगा:
-
नवगछिया साइड से एनएच-33
-
भागलपुर की ओर मुंगेर – मिर्जाचौकी ग्रीनफील्ड मार्ग
-
तथा हंसडीहा फोरलेन से यह मार्ग भविष्य में समानांतर फोरलेन पुल के लिए भी उपयोगी होगा।
-
