नवगछिया : कारतूस के साथ कई खोखे किये गए बरामद.. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

NEWS

नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के डिमाहा गांव में जमीन विवाद को लेकर के ब्रजनंदन चौधरी के घर पर गांव के ही हरीश चौधरी एवं उनके अन्य सहयोगियों द्वारा गोलीबारी करने के मामले में गोपालपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गोपालपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि बृजनंदन चौधरी द्वारा सूचना दी गई कि घर बनाने के दौरान गांव के हरीश चौधरी व उनके साथी के द्वारा घर पर गोलीबारी किया है। इसके बाद वे दल बल के साथ वहां पर पहुंचे।

मौके से पिस्टल से फायर किया हुआ खोखा, 3 जिंदा गोली एक एवं गोली से छेद किया हुआ एक स्टील का प्लेट बरामद किया है। बताया कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। मामला दर्ज कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।