बिहपुर। झंडापुर ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना पर जयरामपुर में छुपकर रह रहे मड़वा गांव निवासी बड़े भाई अनिल राय (53) की गोली मार कर हत्या कर देने के मामले के नामजद आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने बताया गिरफ्तार आरोपी राजेश राय उर्फ राजू राय मड़वा का रहने वाला है। ज्ञात हो कि 7 दिसंबर 2022 को मड़वा पश्चिम पंचायत के वार्ड नंबर छह राय टोला में जमीन विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मार कर हत्या कर दी थी।
हत्या के बाद से ही वह फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी से मृतक के परिवार वालों ने राहत की सांस ली है।

