नवगछिया : नगर परिषद चुनाव का बिगुल बजते घटना को अंजाम देने आए अपराधी धराए

Crime Reoprts

नवगछिया : नगर परिषद चुनाव का बिगुल बजते अपराधी अपने मंसूबों  को पूरा करने के लिए क्षेत्र में घूम रहे है। रविवार को राजेंद्र कॉलोनी में हथियारबंद अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे, लेकिन उससे पहले पुलिस तीन अपराधी पुलिस के हाथ लग गए।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूत्रों के अनुसार राजेंद्र कॉलोनी में अपराधी जिसे अपना निशाना बनाने आए थे। उसे घटना की जानकारी मिल गई थी। अपराधी जैसे ही उस व्यक्ति को अपना निशाना बनाते उसने एक अपराधी को धर दबोचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को दबोचने के साथ तीन हथियार भी बरामद किया। एसपी सुशांत सरोज ने बताया कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है।