नवगछिया : नवगछिया प्रखंड के बगड़ी टोला, नया टोला वार्ड 23 एवं नवगछिया स्टेशन व अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लोगों का कोरोना जांच किया गया। सोमवार को सभी चारो स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 354 लोगों का कोरोना जांच किया गया। जिसमें दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नयाटोला वार्ड 23 में 163 लोगों का जांच किया गया। जिसमें एक व्यक्ति की रिपोर्ट पोजेटिव आई है। बगड़ी टोला में 63 लोगों का जांच किया गया जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। नवगछिया स्टेशन पर ट्रेन से उतरने वाले 46बयात्रियों का जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा किया गया। जिसमें सभी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई।

अनुमंडल अस्पताल में 82 लोगों का जांच किया गया। जिसमें एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ बरुण कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमित पाए गए सभी व्यक्तियों को कोरोना से संदर्भित दवा उपलब्ध करवाकर होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया। इसके साथ 82 लोगों का आरटीपीएस जांच के लिए सैंपल भी लिया गया है।
