गंगा के जलस्तर में उठे उफान के बाद आयी बाढ़ के कारण इस्माइलपुर प्रखंड के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ के पानी से पूरे प्रखंड के दियारा व निचला इलाका पानी मे डूब गया है। फसलें बर्बाद हो गई हैं, प्रखंड की मुख्य सड़क ध्वस्त हो गई हैं। पानी भर जाने से इस्माइलपुर प्रखंड के डिमहा दियारा, पफरुदास टोला, गोनरचक दियारा, कामलकुंड, कान्टीधार, गोपालपुर प्रखंड के नवटोलिया और बोचाही जाने वाली सड़क से आवागमन ठप है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नवटोलिया के पास सड़क पर कटाव होने से संपर्क भंग हो गया है। मनिटोला और बेदीराय टोला सड़क पर पांच फीट पानी बह रहा है। सड़क संपर्क भंग होने से लोगों के सामने अब आवागमन के लिए सिर्फ नाव ही एक विकल्प है। फसल व पशु चारा डूब जाने से पशुओं के लिए परेशानी बढ़ गई है। दियरा में बासा बनाकर रह रहे पशुपालक पशुओं को लेकर बांध पर रह रहे हैं।

पशुपालकों के सामने पशु चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है। हालांकि गंगा के जलस्तर में कमी होने से प्रखंड के लोगों ने राहत की सांस ली है। इस्माइलपुर जिला परिषद सदस्य विपिन कुमार मंडल ने कहा कि नदी का पानी घट रहा है। कुछ क्षेत्रों से पानी वापस होना भी शुरू हो गया है। लक्ष्मीपुर गांव डाऊन होने से वहां पानी अभी भी बढ़ रहा है। हाईस्कूल कामलकुंड के पास ध्वस्त हुई सड़क की मरम्मत कार्य तेजी से चल रहा है।
