नवगछिया : फर्जी चिकित्सक गिरफ्तार, मरीज की मौत के बाद खुला मामला

NEWS

नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र में एक फर्जी चिकित्सक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला उस समय उजागर हुआ जब एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वादी मिथुन कुमार ने 13 नवंबर 2024 को खरीक थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि 8 नवंबर 2024 को स्थानीय आशा द्वारा संचालित एक अवैध क्लीनिक में उनकी मां का ऑपरेशन कराया गया था, जिसके दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

इस शिकायत पर खरीक थाना में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। जांच के क्रम में पुलिस ने आरोपी अमरजीत कुमार, पिता विनय कुमार, निवासी पनशलवा, थाना वेलदौर, जिला खगड़िया को भागलपुर से गिरफ्तार किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अग्रतर कानूनी कार्रवाई जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

इस घटना से क्षेत्र में अवैध चिकित्सा संस्थानों के प्रति जागरूकता और सतर्कता बढ़ गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना लाइसेंस वाले क्लीनिक या फर्जी चिकित्सकों के झांसे में न आएं।