नवगछिया : प्रेमी युवक ने नाबालिग लड़की को भागकर ले गया.. 3 लाख की माँग

कदवा

कदवा ओपी थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को उसके गांव के हीं लड़के ने शादी की नीयत से ले भागे हैं. लड़की की मां पिता व भाई बहन सभी कुछ दिनों से गाजियाबाद के शास्त्री नगर में रहते हैं. वहीं उसके पिता एक फैक्टरी में काम करते थे. घर में लड़की की मां अकेली थी. जहां से कदवा के युवक द्वारा बीते 26 जून को लड़की को जबरदस्ती भगा ले जाने की बात सामने आई है. गाजियाबाद लड़की के घर पहुंचे युवक ने बताया था कि एक कम्पिटीशन की इंटरव्यू देने आए हैं.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घर वाले ने समझा था कि अपने गांव से आए हैं तो कोई दिक्कत नहीं, अपना इंटरव्यू देकर चले जायेंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। मकान में रहने आए युवक ने लड़की को भागा ले जाने के समय उसकी मां को यह बता कर निकले कि हम लड़की को कदवा ले जा रहे हैं, अब जो होगा वहीं होगा. दो दिन बाद लड़की की पता करने लगा तो वह कदवा में नहीं है. अब लड़की की मां को लड़का ने फोन पर बता रहे हैं कि हम लड़की से शादी करेंगे इसलिए तीन लाख रुपए दो उसके बाद लड़की हाजिर करेंगे, नहीं तो हम इसके साथ कुछ भी कर सकते हैं.

लड़की की मां ने तुरंत गाजियाबाद से बस पर सवार होकर नवगछिया कदवा आई. काफी खोजबीन की लेकिन उसके आता पता नहीं चल पा रही है. पीड़ित मां ने उक्त बातों को लेकर 7 जुलाई को कदवा ओपी थाना व 9 जुलाई को नवगछिया एसपी को लिखित आवेदन दी है. जिसमें लड़की की हत्या कर दिए जाने की आशंका जाहिर कर उसे बरामदगी की गुहार लगाई है. कदवा ओपी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि- मामले की जानकारी मिली है. जल्द हीं लड़की को बरामद कर लिया जायेगा।