नवगछिया : प्रेमी युगल को भवानीपुर पुलिस ने बरामद किया.. मेडिकल जांच करायी

बिहपुर

नारायणपुर। प्रखंड के मनोहरपुर गांव से भागे प्रेमी युगल को भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर बरामद किया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि शुक्रवार को नारायणपुर चौक से प्रेमिका को बरामद किया गया

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रेमी को शनिवार को सतीशनगर व नारायणपुर सीमा पर एनएच 31 से बरामद किया गया। युवती का बयान न्यायालय में दर्ज कराया गया। रविवार को मेडिकल जांच करायी जाएगी।

प्रखंड के एलएनबीजे महिला महाविद्यालय भ्रमरपुर में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। प्रभारी प्राचार्य प्रभात रंजन ठाकुर ने एनएसएस पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों को जानकारी दी। महाविद्यालय एनएसएस ईकाई के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. बसंत कुमार मिश्र ने सात दिन में बेहतर कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित किया। गांव में सातों दिन सात कार्यक्रम चलाकर जागरूकता भी किया गया। मौके पर प्रो. सत्यनारायण झा, प्रो. जयंत कुमार, प्रो. रमेश कुमार, शिक्षकेतर कर्मी राजीव कुमार मिश्र, छात्रा मुस्कान, अर्चना, निभा, निकिता, साक्षी, पायल, सुप्रिया सहित अन्य लोग मौजूद थे।

नारायणपुर। प्रखंड के शाहपुर चौहद्दी गांव में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन बूथ अध्यक्ष पंकज कुमार झा के नेतृत्व में मनाया गया। जन्मदिन को बूथ संख्या 44 व 45 पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर भाजपा किसान मोर्चा बिहार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय सिंह कुशवाहा, बूथ 44 महासचिव टुनटुन शर्मा, जयप्रकाश यादव, अजय रविदास, विशंभर झा, राजीव झा, आर्यन, बुआ नायक व अन्य लोग उपस्थित थे।