नवगछिया । भागलपुर जिला शिक्षा पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ देवनारायण पंडित के आदेश के बावजूद गोपालपुर प्रखंड के सरकारी विद्यालय प्रात:कालीन समय पर नहीं खुल रहे हैं। मंगलवार की सुबह सात बजकर दस मिनट तक प्राथमिक विद्यालय रतनगंज (कन्या) में ताला लटका हुआ था। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय तिरासी व प्राथमिक विद्यालय डुमरिया में एक दो शिक्षक उपस्थित थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!डीपीओ देवनारायण पंडित ने कहा कि बीईओ को जांच करने का निर्देश दिया गया है। बीईओ निर्मला कुमारी ने बताया कि तीन प्रखंडों के प्रभार में हूं। विद्यालय का निरीक्षण करने हेतु किसी तरह की व्यवस्था नहीं है, फिर भी विद्यालय का निरीक्षण करती हूं। समय पर विद्यालय नहीं खुलने वाले शिक्षकों का वेतन उस दिन का काट लिया जायेगा।
पिछले दिनों विद्या यदुनंदन प्राथमिक विद्यालय तीनटंगा करारी के मध्याह्न भोजन का चावल बेचे जाने के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक को शोकॉज किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय की स्थिति काफी दयनीय है। हमलोग कई बार विद्यालय में विधि व्यवस्था को लेकर शिक्षकों को आगाह करते हैं लेकिन शिक्षकों द्वारा पूरी तरह लापरवाही बरती जा रही है।

प्रखंड मुख्यालय के आसपास हो या दियारा का विद्यालय क्षेत्र हो कभी भी समय पर विद्यालय नहीं खुलता है। ग्रामीण वीरेंद्र मंडल ने बताया कि अगर सरकारी विद्यालय की व्यवस्था में सुधार हो जाए तो निजी विद्यालय में लोग पर पढ़ाने बच्चे नहीं ले जाएंगे, लेकिन यहां पर अधिकारी और शिक्षक दोनों मिल बैठकर पढ़ाने से ज्यादा दूसरे काम में लगे रहते हैं।
