खरीक : स्कूल में व्याप्त कुव्यवस्था को लेकर मंगलवार को प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय चांय-निषाद टोला खैरपुर के पोषक क्षेत्र के ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। ग्रामीण तेलघी स्थित बीआरसी कार्यालय पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया। अफसरों ने किसी तरह समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय के शिक्षक शिव शंकर कुमार मंगलवार को दो बजे ही विद्यालय बंद कर घर चले गए। वे कभी भी समय पर विद्यालय नहीं आते हैं। समय से पहले घर चले जाते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जितनी देर विद्यालय में रहते भी हैं बच्चों को पढ़ाने के बदले मोबाइल चलाने में व्यस्त रहते हैं। इसलिए ऐसे शिक्षकों की यहां आवश्यकता नहीं है। लापरवाही के आरोपी शिक्षक शिवशंकर कुमार मूल रूप से नाथनगर प्रखंड के मध्य विद्यालय बिहारीपुर के शिक्षक हैं। किन्तु वह किसी तरह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व इस विद्यालय में अपना प्रतिनियोजन करवा लिया है। मंगलवार को लोकल बीआरसी कार्यालय द्वारा उक्त शिक्षक को पत्र जारी कर इस विद्यालय का प्रभारी बना दिया गया। इसके बाद ग्रामीण बीआरसी पहुंचकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक का तबादला करने व वर्तमान एचएम अनिल कुमार मंडल को एच एम बनाए रखने की मांग कर रहे थे।


बीईओ ने कहा-डीपीओ के आदेश पर किया गया एचएम का तबादला
इस मामले को लेकर जब बीईओ राधा कृष्ण प्रसाद सिंह से पूछा गया कि क्या प्रखंड के नियोजित शिक्षक को किसी दूसरे प्रखंड के स्कूल का एचएम बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मैंने डीपीओ के आदेश पर पत्र जारी किया है। इधर, डीईओ मधुसूदन पासवान ने बताया कि ऐसा कोई नियम नहीं है। यह पूरी तरह से नियम के विरुद्ध है। मामले की जांच की जाएगी।
