नवगछिया । इस्माईलपुर प्रखंड में शुक्रवार को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत किसानों को योजना की जानकारी देने के लिए सूक्ष्म सिंचाई रथ पहुंचा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस्माईलपुर हाट, लक्ष्मीपुर हाट एवं कार्तिक स्थान परबत्ता में एलईडी के माध्यम से और नुक्कड़ नाटक के जरिए किसानों को सरकार के विभिन्न लाभकारी योजना और उसमें मिलने वाली सब्सिडी के बारे में जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी हिंमाशु कुमार निषाद, कृषि सलाहकार राजीव कुमार, चंदन कुमार, ब्रजेश कुमार सहित ढेर सारे किसान उपस्थित थे।

