नवगछिया। ई श्रम पोर्टल पर निबंधन के लिए के लिए प्रखंड सभागार नवगछिया में गुरुवार को एक समीक्षात्मक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता बीडीओ सरीना आजाद ने की। बैठक में ई श्रम पोर्टल पर आधारित असंगठित कामगारों के निबंधन की जानकारी दी गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बीडीओ ने बताया कि 16 से 59 आयु वर्ग के असंगठित मजदूर जो इफको और आयकरदाता नहीं हैं, ऐसे मजदूरों का निबंधन किया जाना है। निबंधन के लिए आवश्यक कागजात में आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक खाता नंबर होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि निबंधन के बाद प्रति श्रमिक निबंधित का दो लाख ₹प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के साथ दुर्घटना बीमा का लाभ दिया जाएगा एवं दुर्घटना और आंशिक विकलांगता की स्थिति में ₹100000 की राशि दी जाएगी। इसके अलावा आपदा के समय सरकार द्वारा सहयोग राशि भेजी जाएगी। आपदा या किसी महामारी के समय सरकार द्वारा डीपीटी से सहयोग राशि भी भेजी जाएगी। यह कार्ड पूरे देश में मान्य है। विभिन्न सामाजिक सुरक्षा का लाभ श्रमिक कार्ड से मिलेगा।
बताया गया कि प्रखंड में 28000 ई श्रम कार्ड बनवाने का लक्ष्य निर्धारित है। इसे दिसंबर तक पूरा करने हेतु सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं पंचायत स्तरीय कर्मी को निर्देश दिया गया है कि है इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक करें।

