नवगछिया : गोपालपुर और इस्माईलपुर थाना क्षेत्र में लूट, हत्या और पुलिस पर हमला करने के मामले में फरार चल रहे गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी तिनटंगा निवासी कुख्यात अपराधी सोनू यादव के घर और उसके मामा पोखरिया गांव निवासी भवेश यादव के घर गोपालपुर पुलिस ने शनिवार को कुर्की-जब्ती किया। गोपालपुर पुलिस अधिकारी के साथ-साथ चौकीदार और घुड़सवार दस्ता भी मौके पर मौजूद था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मालूम हो कि सोनू यादव के द्वारा पिछले वर्ष दशहरा पूजा के दौरान इस्माईलपुर लक्ष्मीपुर में एक छात्र की गोली मारकर हत्या इसलिए कर दी थी कि वह उसे पहचान रहा था कि उसने पिछले सप्ताह उसका मोबाइल लूट लिया है। नवंबर महीने में अपने गांव करारी तिनटंगा गांव में रामजतन यादव को गोली मार दी थी।
इसी दौरान सोनू यादव की गिरफ्तारी के लिए गोपालपुर पुलिस उसके मामा के घर पोखरिया गांव पहुंची जहां पर गोपालपुर पुलिस पर भी हमला किया गया। इसी घटना को लेकर गोपालपुर पुलिस ने उसके ऊपर इश्तेहार लगाकर कुर्की जब्ती किया। पुलिस पर हमला के मामले में सोनू यादव के मामा के फरार रहने के कारण उसकी मामी भी जेल में है।

गोपालपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि सोनू यादव एवं उसके मामा लगातार फरार रहने के कारण उसके घर की कुर्की जब्ती किया गया है।
