नवगछिया : पुलिस ने गुप्त सूचना पर जमालदीपुर निवासी हत्याकांड में एक गिरफ्तार

Crime Reoprts

नवगछिया। पुलिस ने गुप्त सूचना पर शुक्रवार की अल सुबह जमालदीपुर निवासी कुख्यात राजेश चौधरी हत्याकांड मामले में पिछले छह माह से फरार चल रहे नामजद आरोपी निरंजननगर निवासी मनोज चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि मनोज घर आया है। इसके बाद गांव की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मालूम हो कि इसी वर्ष जून माह में कुख्यात राजेश चौधरी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस पूर्व में भी निरंजननगर के ही अनिल चौधरी समेत अन्य कई नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।