नवगछिया :पुलिस पर पथराव मामले में दस नामजद 150 अज्ञात पर केस दर्ज, पांच गिरफ्तार

Crime Reoprts

नवगछिया । सेना में अग्निपथ की बहाली के खिलाफ एनएच 31 स्थित खरीक चौक पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव मामले में खरीक बीडीओ राजीव कुमार के बयान पर दस नामजद और 150 अज्ञात पर खरीक थाने में प्रथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने केस दर्ज करते ही एसपी एसके सरोज के निर्देश पर बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर विनय कुमार के नेतृत्व में इलाके में ताबड़तोड़ छापामारी की गई। पुलिस ने घटना में शामिल पांच आरोपियों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर लिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरफ्तार होने वाले में कालूचक के चंद्रशेखर कुमार उर्फ नितेश यादव, भवनपुरा के नंदन कुमार, जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बड़ी निमा गौरा चौकी निवासी संतोष कुमार, चोरहर के गोविंद कुमार एवं विश्वपुरिया के आशीष कुमार शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि सभी गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ घटना को अंजाम देने का पर्याप्त साक्ष्य उसके पास है। गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को घटना में शामिल बड़ी संख्या में अन्य छात्रों और असामाजिक तत्वों के नाम भी बताया है। जिसके आधार पर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। छापेमारीं में खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार, नदी थानाध्यक्ष अशोक कुमार, झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार, रंगरा महताब खान, भवानीपुर रमेश कुमार साह, खरीक के एएसआई भृगुनाथ यादव, आरपी आर्या, समेत बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल थे।

एसपी,एसडीओ ने गिरफ्तार आरोपियों से की पूछताछ

एसपी एसके सरोज, एसडीओ यतेन्द्र पाल, एसडीपीओ दिलीप कुमार ने शनिवार को खरीक थाना पहुंच कर गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की। एसपी ने कहा कि बड़ी संख्या में उपद्रवियों की पहचान हो गयी है, शीघ्र ही सभी उपद्रवी पुलिस गिरफ्त में होंगे। बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने के बाद कई लोग इलाके से फरार हो चुके हैं। खरीक पुलिस मोबाइल के लोकेशन के आधर पर उपद्रवियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।