नवगछिया : पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी की 107 स्थानों पर प्रतिनियुक्ति

सूचना/खबरे

नवगछिया : मुहर्रम को शांतिपूर्वक संपन्न कराने व विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। नवगछिया अनुमंडल दंडाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने संयुक्त प्रस्ताव जारी कर मुहर्रम के लिहाज से अनुमंडल में सभी थानों में रिजर्व के साथ 107 स्थानों पर पुलिस पदाधिकारी, बल व दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है ।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिहपुर थानाक्षेत्र में 19 स्थानों पर पुलिस पदाधिकारी व बलों के साथ दंडाधिकारी रहेंगें। थाना में रिजर्व दंडाधिकारी के रूप में बीडीओ सत्यनारायण पंडित व थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह रहेंगे।

झंडापुर ओपी में 9 स्थानों पर पुलिस पदाधिकारी व बलों के साथ दंडाधिकारी रहेंगे। वहीं, ओपी में रिजर्व दंडाधिकारी के रूप में बीपीआरओ काजल कुमारी व ओपी प्रभारी अजीत होंगे। 11 स्थानों पर पुलिस पदाधिकारी व बलों संग दंडाधिकारी रहेंगे।

ओपी में रिजर्व दंडाधिकारी सीओ मनीष कुमार व भवानीपुर सहायक थानाध्यक्ष रमेश साह होंगें। बिहपुर में दंडाधिकारी के रूप में अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विनय सिंह व इंसपेक्टर विनय कुमार रहेंगें। इसी तरह नवगछिया पुलिस अंचल में दंडाधिकारी के रूप में कुमार नवगछिया डीसीएलआर महेश्वर प्रसाद सिंह व इंस्पेक्टर राकेश रंजन रहेंगे।