नवगछिया|चाय टोला निवासी महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण कर दुष्कर्म करने का आवेदन कदवा थाने में दिया था। इसको लेकर कदवा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गांव के ही आरोपी वीरेंद्र कुमार को नवगछिया से गिरफ्तार किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नवगछिया एसपी पूरण कुमार झा ने बताया कि इस मामले में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। नाबालिग का कोर्ट में बयान दर्ज करवाया जाएगा। पीड़िता की चिकित्सकीय जांच करवाई जाएगी।
