नवगछिया : गंगा तट से भारी मात्रा में शराब जब्त — तस्कर गिरफ्तार

Crime Reoprts

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस्माइलपुर बिंदटोली तटबंध के पास शराब तस्करी की सूचना मिलने पर गोपालपुर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात छापेमारी की। इस टीम में दरोगा रसनदेव पासवान सहित कई पुलिस कर्मी शामिल थे, जो गंगा तट के किनारे तैनात रहकर कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे थे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नाव से लाई जा रही थी शराब, तट पर उतरते ही पुलिस ने दबोचा

पुलिस को गंगा नदी की ओर से हलचल दिखाई दी। जांच करने पर पता चला कि एक नाव के माध्यम से भारी मात्रा में शराब को तस्करी कर नदी आर-पार लाया जा रहा था। जैसे ही नाव किनारे लगी, तस्करों ने शराब की खेप को मछली के जाल से ढककर पास में खड़ी पिकअप गाड़ी और ई-रिक्शा में लोड करने की कोशिश शुरू कर दी।

इसी बीच पुलिस टीम ने चारों ओर से घेराबंदी कर दी। तस्कर भागने की कोशिश में थे, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक तस्कर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

धमदाहा निवासी विपिन कुमार मंडल गिरफ्तार

गिरफ्तार तस्कर की पहचान पूर्णिया जिले के धमदाहा निवासी विपिन कुमार मंडल के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि यह शराब की बड़ी खेप नव वर्ष के पहले बाजार में खपाने के उद्देश्य से मंगाई गई थी।

तीन वाहन जप्त, विस्तृत जांच जारी

पुलिस ने मौके से

  • एक पिकअप वैन,

  • एक ई-रिक्शा,

  • तथा शराब ढोने में इस्तेमाल की गई नाव

को जप्त कर लिया है। शराब की बरामद मात्रा की गिनती पुलिस टीम द्वारा की जा रही है, और अनुमान लगाया जा रहा है कि यह खेप काफी बड़ी थी।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि शराबबंदी कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा इसे कहाँ-कहाँ सप्लाई किया जाना था।