नवगछिया : पुलिस ने टोटो चालक को ब्राउन शुगर के साथ किया गिरफ्तार

Crime Reoprts

नवगछिया। शुक्रवार को रंगरा थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टोटो चालक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें बताया गया था कि एक व्यक्ति कुर्सेला की ओर मादक पदार्थ लेकर जा रहा है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने रंगरा–कुर्सेला मुख्य मार्ग पर वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान एक टोटो (रजिस्ट्रेशन नंबर BR 10 Y-4585) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में चालक के पास से 7.95 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।

पुलिस ने मौके से टोटो वाहन को भी जप्त कर लिया। साथ ही आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और 60 रुपये नकद भी जब्त किए गए।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तम कुमार मंडल, पिता राजेंद्र मंडल, निवासी रंगरा थाना क्षेत्र के रूप में की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह ब्राउन शुगर को कुर्सेला क्षेत्र में सप्लाई करने जा रहा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रंगरा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। रंगरा पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान सख्ती से जारी रहेगा।