NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

Advertisement

नवगछिया : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब के साथ कारोबारी किया गिरफ्तार

नवगछिया ।  रविवार की देर रात खरीक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के खैरपुर  में शराब कारोबारी के ठिकाने पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने संजय दास के घर में शराब की भट्ठी पकड़ी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिसे ध्वस्त करते हुए शराब कारोबारी संजय को पांच लीटर निर्मित देशी शराब, दो बड़ा व एक छोटा हंडी, गैस सिलेंडर समेत शराब अन्य उपकरण के साथ गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद तुलसीपुर गांव के समीप शराब के नशे में धुत हंगामा मचा रहे इसी गांव के निवास यादव एवं मनिरोशन कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया।  थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपी को जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में दरोगा सूबेदार पासवान, ट्रेनी दारोगा राहुल समेत बड़ी संख्या में पुलिस शामिल थे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है