नवगछिया पुलिस जिला महिला राजद की जिलास्तरीय बैठक सह सम्मेलन प्रखंड के हरियो के मवि महेशपुर के परिसर में रविवार को आयोजित की गई। सम्मेलन में अपरिहार्य कारणों से प्रदेश अध्यक्ष रीतू जयसवाल समय पर नहीं पहुंच सकीं। वहीं, सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभिलाषा कुमारी व संचालन कृष्णनंदन शर्मा व अहमद मतवाला ने किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उद्घाटन जिलाध्यक्ष अभिलाषा समेत नवगछिया राजद के जिलाध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान, युवा राजद के जिलाध्यक्ष अमन आनंद, प्रधान महासचिव आजाद अंसारी, राज्य परिषद सदस्य नंदु यादव, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कलीम खां व खरीद राजद प्रखंड अध्यक्ष सुबोध यादव ने सुयुक्त रूप से किया। जिलाध्यक्ष अभिलाषा ने केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे महिला आरक्षण विधेयक को छलावा व पिछड़ी जातियों की उपेक्षा करने वाला विधेयक करार दिया। जिलाध्यक्ष ने केंद्र सरकार को महिला आरक्षण व पिछड़ा विरोधी सरकार बताया।
उन्होंने कहा कि आगामी लोस चुनाव में यही महिला इस जुमलेबाज सरकार को उखाड़ फेकेंगी। सम्मेलन जिलाध्यक्ष ने पुलिस जिले के प्रखंडों से पहुंची महिला राजद प्रखंड अध्यक्षों को सम्मानित किया। वहीं, उपयुक्त पार्टी नेताओं समेत छतीश यादव, रामविलाश सिंह, लालू यादव आदि ने भी सभा को संबोधित किया।

