नवगछिया । बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वार दूसरे दिन बाल भारती विद्यालय नवगछिया में आयोजित प्रथम बिहार बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग के पहले राउंड के संघर्षपूर्ण मैच में बिहार दबंग ने राइजिंग बिहार को 26-35,38-36,39-37 से, रॉयल चैलेंजर्स बिहार ने राइजिंग बिहार को 35-33,35-24 से पराजित किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बिहार दबंग की ओर से अंकित शर्मा, निशांत सिंह, अमित, पुष्कर ने, राइजिंग बिहार की ओर से संटू महाराज, मुकुल, अविनाश, नीतिन ने, रॉयल चैलेंजर्स बिहार की ओर से बादल कुमार,अमन कुमार,मो.सैफ,लाल बिहारी ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।
