नवगछिया – नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा से देर रात नवगछिया पुलिस ने संजीव जयसवाल के घर छापेमारी कर 5 किलो गाजा के साथ संजीव को गिरफ्तार किया है. नवगछिया थाना प्रभारी भारत भूषण ने बताया कि विशेष समकालीन अभियान के तहत सूचना मिली थी कि पकड़ा के संजीव जयसवाल द्वारा अवैध गांजा तस्कर किया जाता है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिसके बाद नवगछिया थाना के अजीत कुमार और सुदीप कुमार को भेजा गया था संजीव जायसवाल के यहां छापेमारी के क्रम में उसके छत पर लकड़ी के डब्बे में दो सरसों तेल के डिब्बे में रखे 5 किलो गांजा बरामद किया गया है. वही एक मोबाइल भी बरामद हुआ है.


इसके विश्लेषण से कांड में संलिप्त अन्य लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी उन्होंने बताया कि संजीव जायसवाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि गाजा की तस्करी कहा होती थी और किसको दिया जाता था. उसका भी पता लगाया जा रहा है.
