नवगछिया : पुलिस की फायरिंग में युवक घायल, उग्र भीड़ ने पुलिस पर बोला हमला

NEWS

नवगछिया अनुमंडल के साधोपुर दियारा में शनिवार शाम पांच बजे पुलिस फायरिंग से युवक के घायल होने पर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। उग्र ग्रामीणों ने पुलिस बल पर हमला बोल दिया, जिसमें एसडीपीओ के गार्ड सहित तीन जवान घायल हो गये। उनका सिर फट गया। भीड़ ने पुलिस के कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान आत्मरक्षा में पुलिस ने 10 राउंड हवाई फायरिंग की। उग्र भीड़ ने कुछ समय के लिए थानाध्यक्ष सहित कई जवानों को बंधक बना लिया था।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, बकरीद को लेकर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला था। इसी दौरान बदमाश बरुन मंडल को खोजने पुलिस उसके घर पर गयी। पुलिस के बुलाने पर बरुन का भतीजा राजीव मंडल घर से बाहर निकला। पुलिस को देख राजीव भागने लगा। तभी पुलिस ने गोली चला दी। राजीव के घायल होने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस के कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। एक दर्जन बाइक को ग्रामीणों ने जब्त कर ली। घायल राजीव और एसडीपीओ के गार्ड को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। काफी संख्या में पुलिस घटनास्थल पर गयी है। गांव में स्थिति तनावपूर्ण है। वरीय पुलिस पदाधिकारियों के जाने के बाद भीड़ ने थानाध्यक्ष सहित अन्य जवानों को छोड़ा।
आपके लिए खास

कोट

साधोपुर में पुलिस द्वारा महिलाओं के साथ मारपीट किये जाने और पुलिस पर युवक को गोली मारने का आरोप लगाया जा रहा है। इस पूरे मामले की जांच करवाऊंगा और जो भी पुलिसकर्मी दोषी पाए जाएंगे, सभी पर कार्रवाई होगी। – एसके सरोज, एसपी, नवगछिया

घायल युवक ने कहा, थानाध्यक्ष ने मारी गोली

पुलिस पर रोड़ेबाजी के बाद आक्रोशित जवानों ने महिलाओं को पीटा

एसडीपीओ दिलीप कुमार ने कहा कि राजीव को किसकी गोली लगी है, यह बात तो सामने आएगी ही। पुलिस उसको क्यों गोली मारेगी और अगर गोली चलाएगी तो पैर में नहीं लगेगा। पुलिस की घेराबन्दी के बाद बरुन मंडल ने फायरिंग की है। उसी की गोली राजीव को लगी होगी। उन्होंने बताया कि महिला, छात्र सभी ने मिलकर रोड़ा पत्थर चलाया जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हैं। पुलिस बलों ने संयम से काम लिया नहीं तो बड़ी घटना घटती।