NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अपहृत युवती सकुशल बरामद

नवगछिया पुलिस जिला ने अपहरण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवती को सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह कार्रवाई अपहरण के तीन अलग-अलग मामलों में की गई कार्रवाई का हिस्सा है।

Whatsapp group Join

मामला रंगरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, 17 मई 2026 को रंगरा थाना में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी को गांव के ही रंजन कुमार ने शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है। शिकायत के आधार पर रंगरा थाना कांड संख्या-126/26 दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रंगरा थाना पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। तकनीकी अनुसंधान और विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी के बाद पुलिस ने अपहृत युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया।

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी रंजन कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंजन कुमार, पिता गोपाल मंडल, निवासी तीनटंगा दियारा ज्ञानी दास टोला, थाना रंगरा, जिला भागलपुर के रूप में हुई है।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। रंगरा थाना अध्यक्ष विश्व बंधु कुमार ने बताया कि पुलिस अपहरण जैसे मामलों को लेकर गंभीर है और हर मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है