NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : पंचायत में लगा मुख्यमंत्री सहयोग शिविर, ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं

नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत नगरपारा पूर्व पंचायत के दुर्गा मंदिर प्रांगण में मुख्यमंत्री सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया गया।

Whatsapp group Join

कार्यक्रम का शुभारंभ खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव दीपक, नवगछिया के आरक्षी अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, मुखिया एवं सरपंच ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष हिमांशु मोहन मिश्र ने गांव की प्रमुख समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। वहीं मीडिया प्रभारी गौतम गोविंदा मंडल शास्त्री ने जलजमाव, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, इंदिरा आवास, विवाह भवन तथा कर्म स्थल निर्माण से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए लिखित आवेदन सौंपा।

शिविर में विभिन्न विभागों के अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे, जहां लोगों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। शिविर में 50 से अधिक शिकायतें एवं सुझाव प्राप्त हुए। संबंधित पदाधिकारियों को आवेदन सौंपते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

शिविर की समाप्ति के बाद सचिव दीपक समेत सभी अधिकारियों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा संपन्न कराई।

इस दौरान सचिव दीपक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। ग्रामीणों ने शिविर को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि “जहां समस्या है, वहीं समाधान” की तर्ज पर आयोजित इस पहल से उनकी समस्याओं के समाधान की उम्मीद बढ़ी है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है