नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के 14 नंबर सड़क से शनिवार की देर रात मवेशी चोर गिरोह द्वारा मवेशी की चोरी करने का प्रयास किया गया. लेकिन मवेशी पालक के जग जाने के कारण मवेशी की चोरी करने में चोर असफल रहे. घटना के संबंध में गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईगांव निवासी दुर्गेश मंडल ने नवगछिया थाना में मवेशी चोरी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी के लिए लिखित आवेदन दिया है. जिसमे उन्होंने गांव के सत्तन मंडल सहित अज्ञात को नामजद किया है. दुर्गेश मंडल ने अपने आवेदन में बताया है कि शनिवार की रात्रि को वह अपने पांच भैंस को खिलाकर कर 14 नंबर सड़क के किनारे अपनी भैंस को बांधकर सोने के लिए चला गया. जब देर रात जगा तो देखा कि मेरी सभी पांचों भैंस गायब थी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसके बाद हम भैंस की खोजबीन करने लगे. खोजबीन के दौरान पड़ोसी नारायण मंडल व अवधेश मंडल भी वहां पर आए. अवधेश मंडल ने बताया कि मैं जब जगा था तो देखा कि सत्तन मंडल भैंस को लेकर पकरा हटिया की ओर जा रहा था. इसके बाद हम लोग खोजने के लिए पकरा हटिया की ओर बढ़े. पकरा हटिया के पास पहुंचने पर देखा कि सत्तन मंडल अपने दो तीन सहयोगियों के साथ पिक अप नंबर बीआर ट्रेन 10 जी ए 9342 पर भैंस को लोड कर बेचने के लिए ले जा रहा है. हल्ला करने पर सत्तन मंडल सहित उनके सहयोगी वह गाड़ी चालक वहां से फरार हो गए.

इसी दौरान पुलिस गश्ती गाड़ी भी वहां पर पहुंची. पुलिस के पहुंचने पर जिसे सारी घटना से अवगत कराया. पुलिस ने मौके पर उक्त पिकअप वैन को जब्त कर लिया. दुर्गेश मंडल ने बताया कि इससे पूर्व पकरा निवासी राम जी सिंह की तीन भैंस एवं शंकर सिंह की दो भैंस की भी चोरी हो चुकी है. उन्होंने बताया कि सत्तन मंडल एवं उनके दो तीन अज्ञात सहयोगी पिकअप वैन के चालक एवं मालिक की मिलीभगत से उन मवेशी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. घटना के संबंध में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
