नवगछिया : इस्माइलपुर में बड़ा ……नाव डूबी, एक महिला की ..- बाल बाल बचे आठ लोग-Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के बिनोवा दियारा के गंगा नदी की धार में सोमवार की संध्या के समय हुए नौका हादसे में एक महिला की मौत हो गई है. नाव पर सवार अन्य लोगों में से कुछ ने तैर कर अपनी जान बचायी है तो कुछ को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला है. मृतका इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के परबत्ता पंचायत के बिनोवा गांव निवासी रोशन मंडल की पत्नी पूजा देवी 45 है. जानकारी के अनुसार दुर्घटना सोमवार की संध्या छह बजे के आसपास की है. बिनोवा दियारा से परवल की रोपनी कर दियारा से लोग अपने घर लौट रहे थे.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रतिदिन लोग गंगा नदी के धार को नौका से पार कर परवल रोकने के लिए जाते है. सोमवार को भी सभी लोग दियारा में परवल रोपने के लिए गए थे. संध्या समय सभी लोग छोटी नाव पर सवार होकर धार को पार कर रहे थे. धार को पार करने के दौरान जब बीच धार में नाव पहुंची तो नाव असंतुलित हो गई. नाव असंतुलित होकर पलट गई. नाव पलटने के बाद अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. नाव पर सवार अन्य लोग तैरकर बाहर निकल गए जबकि महिला पूजा देवी की डूबने से मौत हो गई.

स्थानीय लोगों ने बताया कि कुल 15 लोग सवार थे. स्थानीय लोगों के सहयोग से मृतक महिला के शव को पानी से बाहर निकाला गया. मौके पर इसकी सूचना इस्माईलपुर पुलिस को दी. थानाध्यक्ष एके आजाद ने बताया कि सूचना मिली है. एक महिला की मौत हुई है बांकी लोग सुरक्षित है. चौकीदार को वहां भेज दिया गया है. वार्ड सदस्य से भी बात हुई है. जिला पार्षद विपिन कुमार मंडल ने मृतका के परिजनों को जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग इस्माइलपुर सीओ से की है.