नवगछिया : परीक्षा के डर से भागे छात्र को आरपीएफ ने परिजनों को सौंपा

सूचना/खबरे

नवगछिया। नवगछिया आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार ने ट्रेन में घूम रहे 10 वर्षीय किशोर को देखकर संदेह होने पर अपने पोस्ट पर लाकर पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि वह परीक्षा देने के डर से भाग गया था। आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार ने बताया कि यह किशोर खगड़िया जिला के महेशखूंट का रहने वाला था।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वह अपने पिता के डर से परीक्षा देने को लेकर के घर से भाग गया था। सोमवार से परीक्षा होना था। जिसको लेकर के हम लोगों ने उसे पोस्ट पर लाकर उसके परिजनों को महेशखूंट थाना में सूचना देने के बाद सुपुर्द किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि हम लोग ऐसे लोगों की लिए तलाश में रहते हैं कि कोई घर से भागकर स्टेशन पर ना आशियाना बना ले