नारायणपुर । प्रखंड के जयपुर चुहर पूरब व सिहपुर पश्चिम पंचायत के बेघर व भूमिहीन आवास लाभुकों के लिए पेट्रोल पंप के दोनो और पचास से अधिक घर बनाए गए हैं। गुरुवार को डीएम सुब्रत कुमार सेन व नवगछिया एसडीओ यतेन्द्र कुमार पाल ने यहां निरीक्षण किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!डीएम ने बीडीओ हरिमोहन कुमार व सीओ अजय सरकार को निर्देश दिया कि सभी लाभुकों को उज्ज्वला गैंस कनेक्शन, बिजली, सड़क पर पेवर ब्लॉक, पीएचईडी द्वारा नल जल से पानी उपलब्ध कराया जाए। प्रखंड में शेष बचे लगभग पचास लोगों को सितम्बर माह तक हर हालत पर आवास उपलब्ध कराकर बसाएं।
जयपुर चुहर पूरब के मो. पप्पू व मौजमाबाद के उर्मिला देवी ने डीएम से कहा कि हम लोग को आवास नहीं मिला है। हम बेघर हैं बीडीओ व सीओ ने बताया कि जमीन उपलब्ध कराया है, लेकिन आवास योजना में नाम नहीं है तो एसडीओ को उन्होंने तुरंत कहा कि डीसीसी से बात कर प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री से आवास उपलब्ध कराएं। मौके पर जयपुर चुहर पूरब पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि मो रहमान,भवानीपुर थाना के एएसआई मुकेश कुमार सिंह,आवास सहायक सहित अन्य लोग मौजूद थे।

