नवगछिया : पकरा में दो पक्षों में मारपीट व गोलीबारी.. युवक को लगी गोली, मारपीट में एक घायल -Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया : नवगछिय थाना क्षेत्र के पकरा गांव के पुवारी टोला में गुरुवार को दो पक्षों में मारपीट व गोलीबारी की घटना हुई है. मारपीट एवं गोलीबारी की घटना के दौरान एक पक्ष के रजनीश कुमार सिंह पिता जोगी सिंह के पैर में गोली लगी है. गोली रजनीश कुमार के पैर में लगने के बाद आर पार हो गई है. जबकि इस मारपीट के दौरान देवपूजन भारती उर्फ छोटू बाबू भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुची नवगछिय पुलिस ने दोनो घायलों को इलाज के लिए नवगछिय अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिय अनुमंडल अस्पताल में रजनीश का प्राथमिक उपचार कर स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भगालपुर रेफर कर दिया. गोली लगने से घायल रजनीश कुमार ने बताया कि उसकी इलेक्ट्रॉनिक समान व मोबाइल फोन की दुकान नवगछिय एनएच 31 पर बस स्टैंड से आगे है. जिसे लखन सिंह ने बंद कर दिया है. दुकान खोलने पर वे लोग मारपीट व गाली गलौज करता था. गुरुवार को इसी संदर्भ में वह नवगछिय अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देने के लिए आ रहा था.

तभी गांव के ही टुनटुन सिंह, गुड्डू सिंह, रणवीर सिंह, गौतम सिंह, विपिन सिंह, प्रवीण सिंह, कुंदन सिंह, धर्मेंद्र सिंह उर्फ हिटो, अविनाश सिंह एवं बंटी सिंह ने लखन सिंह के कहने पर हार्वे हथियार से लेश होकर गोलीबारी करने लगा. एक गोली मेरे पैर में लगी जिसे बाद में खाई में गिर कर किसी तरह अपनी जान बचाई. वहीं देवपूजन भारती नव कहा कि वह अपने बगीचे में महोगनी का पेड़ लगा रहा था. इसी दौरान रजनीश भागते हुए आया. उसके पीछे उक्त सभी लोग हथियार से लेश होकर आ रहे थे.

उन लोगो को देख कर मैने उसे रोका तो उन लोगो ने मुझे पकर कर मारपीट कर घायल कर दिया. वहीं दूसरे पक्ष के प्रवीण कुमार सिंह ने रजनीश कुमार व अन्य पर गोलीबारी करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए नवगछिय थाना में आवेदन दिया है. नवगछिय थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने कहा कि घटना के संदर्भ में दोनो पक्षों से आवेदन दिया गया है. दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. घटना के संदर्भ में पुलिस छानबीन में जुट गई है.