नवगछिया : पंचायत चुनाव को लेकर एसपी ने किया गोपालपुर व इस्माइलपुर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

सूचना/खबरे

 नवगछिया । गोपालपुर व इस्माइलपुर प्रखंड में 12 दिसम्बर को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ गोपालपुर व इस्माइलपुर प्रखंड के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने गोपालपुर के गोसाईंगाँव, मकंदपुर, पचगछिया, तिनटंगा करारी, सैदपुर व इस्माइलपुर प्रखंड के लक्ष्मीपुर नारायणपुर, पश्चिमी भिट्ठा सहित दर्जनों मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान एसपी ने गोपालपुर व इस्माइलपुर के थानाध्यक्षों को कई आवश्यक निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव संपन्न कराने की मुकम्मल व्यवस्था की गई है, चुनाव में अशांति फैलाने की आशंका फैलाने वालों पर अंकुश लगाने हेतु निरोधात्मक कार्रवाई के साथ सीसीए तीन की कार्रवाई की गई है. मतदान के दिन अपराधियों को थाना क्षेत्र से हर हाल में बाहर किया जायेगा।