नवगछिया। रंगरा प्रखंड क्षेत्र में पंचायत चुनाव के दौरान भीम दास टोला तीनटंगा में बोगस मतदान को लेकर कुछ प्रत्याशियों के हंगामा करने, ईंट, पत्थर चलाने एवं मतदान के बाद मतदानकर्मियों को बंद कर बाहर से ताला लगाने के मामले में
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहां मौजूद दंडाधिकारी के बयान पर रंगरा ओपी में छह नामजद और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। रंगरा थानाध्यक्ष महताब खां ने हो हंगामा करने के आरोपी भीमदास टोला तीनटंगा निवासी सुनील पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
