नारायणपुर । प्रखंड के भवानीपुर रिंग बांध पर शनिवार से नौ दिवसीय रामकथा को लेकर 251 कुमारी कन्या व महिलाओं ने कलश शोभायात्रा निकाली। आयोजन समिति सदस्य नीरज कुमार सिंह ने बताया कि शोभायात्रा को भवानीपुर से चकरामी, नारायणपुर होते हुए बलहा गंगा घाट पर जल भर कर पुनः कथा स्थल आई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कथा का उद्घाटन जिप प्रत्याशी रूचि सिंह ने किया। कथावाचक श्रीराम दास जी का माला पहनाकर स्वागत किया। शोभायात्रा में पूर्व मुखिया सुनील पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे।
