नवगछिया | मद्यनिषेध विभाग और नवगछिया पुलिस ने छापेमारी के दौरान अलग-अलग जगहों से पुलिस ने 78 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नवगछिया के नोनिया पट्टी में छापेमारी के दौरान नंदा ऋषिदेव के घर से 49 लीटर शराब बरामद किया। गोपालपुर के सुकटिया बाजार में छापेमारी में चार लीटर शराब के साथ तस्कर रतनगंज निवासी जितेंद्र साह को गिरफ्तार कर लिया। उधर, रंगरा पुलिस ने सधुवा गांव से सुनील साह के घर से 25 लीटर शराब बरामद किया है।

