नवगछिया ने डोभा को 78 रनों से हराया, कदवा में आदर्श चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट मैचों का उद्घाटन-Naugachia News

0
89

ढोलबज्जा: आदर्श उवि कदवा के मैदान में, आदर्श चैलेंजर ट्रॉफी 2018 क्रिकेट मैचों के उद्घाटन बुधवार के दिन जिला परिषद सदस्य नंदिनी सरकार ने फीता काटकर किया. इस खेल में कुल 8 टीमों ने भाग लिया है. जहां मैच उद्घाटन के पहले दिन का खेल नवगछिया बनाम डोभा के बीच खेला गया. नवगछिया के टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 20 निर्धारित ओवरों में दस विकेट गावांकर 165 रनों का लक्ष्य डोभा के सामने रखा.

Whatsapp group Join

जिसका पीछा करते हुए डोभा के टीम ने 12.3 ओभरों में कुल 87 रनों पर ही उसके सभी विकेट सिमट गई. वहीं नवगछिया के टीम में ललन कुमार को मैन ऑफ द मैच मैच दिया गया. सेमीफाइनल 30-31 दिसंबर को व फाइनल मैच 1 जनवरी को खेला जाएगा.

मैच उद्घाटन के दौरान नंदिनी सरकार ने कहा- खेल से बच्चों के शारीरिक व मानसिक क्षमता के साथ इससे समाजिक एकता बढ़ती है. इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दयानंद सिंह, प्रिंस राज व दिलीप जायसवाल के साथ मान्य पब्लिक स्कूल के प्रचार मुकेश कुमार भी मौजूद थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here