नवगछिया : निशुल्क सामूहिक विवाह कार्यक्रम 22 मई 2023 को लेकर नौगाछिया के तेतरी दुर्गा मंदिर में बैठक आयोजित किया गया जिसमे कार्यक्रम के रूप रेखा हेतु विस्तार से चर्चा की गई । जिसमे मुख्य रूप से नवगछिया क्षेत्र के सभी सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे एवम अपना विचार विमर्श दिया, और कार्य का विभाजन किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आज के बैठक में विशेष रूप से कार्य का विभाग बंटवारा किया गया और सभी कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से अलग अलग विभाग को सफल कर सामुहिक विवाह को संपन्न करने का संकल्प लिया बैठक में मौके पर सामुहिक विवाह में भाग लेने वाले इच्छुक व्यक्ति अपना रजिस्ट्रेशन कराने के लिए संपर्क कर सकते हैं
मौके पर विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण भगत ने क्षेत्र वासीयों से आग्रह है उस दिन इस भव्य कार्यक्रम में अवश्य उस दिन समय निकालकर आए और सेवा कार्य में अवश्य अपना योगदान दे-8877951189–9973233739 किसी प्रकार के जानकारी संपर्क कर सकते हैं कार्यक्रम का संयोजन अभाविप के संयोजन अभाविप के अनुज चौरसिया कर रहे हैं!

