नवगछिया : निकेश यादव हत्याकांड मामले में अभियुक्त डिमहा निवासी गिरफ्तार

Crime Reoprts

गोपालपुर और रंगरा पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर भवानीपुर निवासी मुखिया पति कुमोदी यादव के भाई निकेश यादव हत्याकांड मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त डिमहा निवासी शातिर अपराधी दिलखुश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि पुलिस ने दिलखुश की मोबाइल और बाइक को भी जब्त कर लिया है। इसका सत्यापन किया जा रहा है। दिलखुश यादव कुल 8 जघन्य मामलों में आरोपी है। जिसमें हत्या, लूट जैसे अपराध भी शामिल है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने बताया कि दिलखुश को गोपालपुर, रंगरा थानों की पुलिस के अलावा वज्रा टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कहलगांव से गिरफ्तार किया है। मालूम हो कि 13 दिसंबर की शाम को सत्यम फोटो स्टेट दुकान के पास निकेश की हत्या अपराधियों ने गोली मार कर कर दी थी। मामले में मृतक के बड़े भाई कुमोदी यादव ने राजेश यादव, ब्रजेश यादव, सुमित यादव और सुमन यादव को नामजद किया था। राजेश यादव की दूसरे दिन गिरफ्तारी हुई थी। कांड के तीन मुख्य आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं।

16 दिसंबर की रात किराना दुकान से दो लाख की चोरी के मामले में गिरफ्तार

झंडापुर ओपी पुलिस ने 16 दिसंबर की रात हुई वासुकीसाह के किराना दुकान का गल्ला तोड़कर दो लाख रुपया चोरी करने के मामले का उद्भेदन कर लिया झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार व दरोगा विकास कुमार की अगुवाई में औलियाबाद से शातिर चोर को दबोच लिया गया। बता दें की 25 दिसंबर की रात में औलियाबाद निवासी रवींद्र सिंह का एक एचपी मोटर चोरी हो गया। जिसको लेकर झंडापुर में केस दर्ज कराते हुए औलियाबाद के बादल कुमार को नामजद किया था। पुलिस ने बादल के घर मोटर बरामद करने के साथ उसे गिरफ्तार भी कर लिया।

वहीं वासुकी प्रसाद साह की दुकान में चोरी का रुपया भी बरामद किया गया। दुकानदार के द्वारा दो लाख चोरी होने का मामला दर्ज किया था। एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया चोरी किया हुआ 3470 रुपया और उस पैसे से खरीदा मोबाइल, एक एचपी मोटर बरामद किया गया है। एवं शातिर चोर बादल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।